Site icon Yug Jagran

सहतवार में विष्णु महायज्ञ के लिए कलशयात्रा गंगा से कलश में जल भरेंगे श्रद्धालु

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो / सहतवार ( बलिया) । सहतवार चैनराम बाबा के समाधि पर आयोजित नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ  के लिए सोमवार को कलश यात्रा चैनरामबाबा के मठिया के महन्थ श्री श्री 1008 श्री सुखदेव दास जी के नेतृत्व में निकाली गयी । सहतवार चैन राम बाबा के समाधि से मझौवा घाट से गंगा नदी का जल भरने के लिए निकली कलशयात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये हजारों श्रद्धालु महिला  पुरुष व बच्चे शामिल हुए। हाथी,घोड़ा व गाजे बाजे व सैकड़ों गाड़ियों के साथ निकली कलश यात्रा में चैनराम बाबा की जय , विष्णु भगवान की जयकारों  का उदघोष करते हुए लोग चल रहे थे।

कलश यात्रा सहतवार चैन राम बाबा के समाधि स्थल से लिकल कर सहतवार रेवती मार्ग से त्रिकालपुर , पचरुखा देवी गायघाट, पियरौटा होते हुए ‌मझौवा घाट पहुँची । श्रद्धालु गंगा जी से कलश में गंगाजल भरकर वापिस चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के मण्डप में पहुंचे। महिलाएं कलशयात्रा में कलश में जल लेकर मंगल गीत गा रही थी। यज्ञ 24 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त को विशाल भण्डारे व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगा। यज्ञ मे दूर दराज से आए सन्तों का प्रवचन व वृन्दावन से आये कलाकार रासलीला करेंगे।

Exit mobile version