Site icon Yug Jagran

सहेली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहेली एक पहेली सी

कभी गुमसुम

कभी चहकती

कभी आँखों में आँसू

कभी होठों पे मुस्कान

कभी खुद से हारती

कभी खुद से लड़ती

सहेली एक पहेली सी

कभी सावन

कभी पतझड़

कभी विरह

कभी मिलन

कभी तपन

कभी सर्द

सहेली एक पहेली सी

कभी सताती

कभी मनाती

कभी तोड़ती

कभी जोड़ती

कभी मीत

कभी बैरी

सहेली एक पहेली सी

बड़ी ही अजीब है ज़िन्दगी तू

कभी अपनी सी

कभी परायी सी

कभी पहेली सी

कभी सहेली सी।।

…..मीनाक्षी सुकुमारन

      नोएडा

Exit mobile version