युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर गाना के समीप बाइक से जा रहे 19 वर्षीय युवक को अन्ना आवारा सांड ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगतपुरा गांडा निवासी स्वर्गीय जय सिंह का पुत्र भीमसिंह बाइक द्वारा किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी वहां घूम रहा आवारा अन्ना सामने भीम सिंह को टक्कर मार दिया जिससे वह बाइक से जा गिरा और घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गए भेज दिया।