युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उठूं तो साईं तेरा नाम हो,
सोऊँ तो साईं तेरा नाम हो
पूरब पश्चिम और उत्तर दक्षिण,
साईं साईं बस साईं हो,
मैं इस काबिल नहीं कि तेरा,
जन्म स्थान खोजती फिरुँ
माता पिता चाहे जो भी हों,
मुझे पता है तू ईश्वर है।
राम कहूं चाहे कृष्ण कहूं,
शिव कहूं चाहे विष्णु कहूं।
जब मन की खिड़की खोलूं,
बस तेरे दर्शन हो जाएँ।
शिर्डी वाले साईं बाबा,
बस सब पर महर कर बाबा।
सबकी पुकार सुन लेता है,
बिन मांगे सब देता है।
साईं साईं बस साईं हो जाये,
सुबह तेरी शाम तेरी हो जाये।
नहीं चाहिए तुझे अनेक भोग,
जैसा हो वैसे का भोग लगाता है।
सच तो यह है कि,
तू भावों का भूखा है।
तू सागर है मैं एक बूंद भी नहीं,
बूंद सागर में मिले जीवन का अर्थ यही।
दिल के हर कोने मे साईं,
बस साईं साईं साईं हो जाये।
उठूं तो साईं तेरा नाम हो,
सोऊँ तो साईं तेरा नाम हो।
पूनम पाठक बदायूं
