Site icon Yug Jagran

सामान्य सा गणित

नमिता गुप्ता "मनसी"

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उम्र भर के लिए कुछ नहीं ठहरता

कुछ भी तो नहीं,

न बसंत,,न पतझड़

न दिन,,न रात

न धूप,,न बारिश

न ही ये वक्त

और,, मैं और तुम भी नहीं !!

ठहरता है तो बस

इस आवागमन के संगीत से उपजा

एक छोटा सा‌ मौनालाप ,

देखा जाए तो

ये एक सामान्य सा गणित है

लेकिन कितना जटिल,,है न !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ,  उत्तर प्रदेश

Exit mobile version