Site icon Yug Jagran

सुन्दर जोड़ी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कान्हा की वंशी मचाये शोर

चाहे हो संध्या चाहे हो भोर

राधा सुन कर रह नहीं पाती

दौड़ी कृष्ण के पास जाती

नाच रहे ख़ुश श्री कृष्णा

नाच रही खुश श्री राधा

सारे पक्षी आनंद हैँ लेते

सारे पशु आनंद हैँ लेते

अजब हैँ राधा कृष्ण लीला

देवता भी देखें अद्भुत लीला

वंशी की धुन मन मोह लेती

पायल की धुन मन मोह लेती

कृष्ण जाने राधा के मन की

राधा जाने कृष्ण के मन की

जोड़ियों में जोड़ी राधा कृष्ण की

सारा जग दीवाना सुन्दर है जोड़ी

रितु शर्मा

राजीव शर्मा

दिल्ली -रोहिणी 

Exit mobile version