Site icon Yug Jagran

सुन लो मेरी पुकार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

 सुन लो भोले नाथ मेरी पुकार

मेरी पुकार भोले मेरी पुकार

कष्टो ने मुझको घेरा

छाया चारों ओर अंधेरा

 सुन लो मेरी पुकार भोले मेरी पुकार

  मंजिल पर कैसे आऊं 

 मुझको एक सहारा तेरा

 कदम मेरे लड़खड़ाए

 संभालो मुझको आप

 सुन लो  मेरी पुकार भोले मेरी पुकार

 दीन दुखियों के तुम तो सहारे

 तुम बिन कौन हमें संभाले

 गिरते को उठाने वाले

 हम भी आए तेरे द्वार

 सुन लो मेरी पुकार भोले मेरी पुकार

  कोई सुनता नहीं बिन तुम्हारे

 कोई अपना नहीं बिन तुम्हारे

 हम भी आए हैं द्वारे तिहारे

झोली भर दो  ओ पालनहारे

सबकी इच्छा पूरी करो तुम

 सुन लो मेरी पुकार भोले मेरी पुकार।।

          रचनाकार ✍️

          मधु अरोरा

Exit mobile version