Site icon Yug Jagran

सोच में अंतर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जितना कर सकते थे,

उससे कहीं ज्यादा बढ़कर

करते हैं मां – बाप

अपनी औलाद के लिए

मगर शिकायत हमेशा से

रही है औलादों को

कि जितना कर सकते थे

मां-बाप,

उतना उन्होंने

किया नहीं उनके लिए,

मजे की बात यह कि

जिन लोगों ने ऐसी शिकायतें की

वो भी अपनी

पूरी कोशिशों के बावजूद

कभी पूरा नहीं पड़ पाए

अपनी औलादों के लिए,

दर-असल पिछली और

अगली पीढ़ी की सोच में

यह ‘अंतर’ पहले भी रहा है

और रहेगा शायद आगे भी

हमेशा के लिए।

                   जितेन्द्र ‘कबीर’

Exit mobile version