युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पद्मासनी सुत की प्रणायक हैं।
अभिभाविका प्रज्ञा प्रदायक हैं।
नारी पराक्रम में सुधा भरतीं,
माँ स्कन्द की,जो सैन्यनायक हैं।
कर दाहिने मुरुगन सदा शोभें,
सुत सीख प्रेरक वे सुभायक हैं
है मातृ मुख शिक्षण सदा रुचिकर,
माँ शिशु प्रशिक्षक हित विचारक हैं।
माँ स्कन्द को रण शिल्प सिखलातीं,
वह तारकासुर के विनाशक हैं।
विज्ञान से वे अज्ञ को तारें।
परमार्थ नौका की प्रचालक हैं।
माँ शिल्प देतीं काव्य रचना का,
वे वेदज्ञानी कवि श्रँगारक हैं।
माँ, इष्ट चरणों में समर्पण दें,
निष्काम सेवा मन्त्र धारक हैं।
मीरा भारती,पटना, बिहार।
