युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
परसपुर /गोण्डा। ब्लॉक मुख्यालय के सामने सुबह सुबह एक सवारी गाड़ी सड़क किनारे बने नाले में चली गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त सवारी गाड़ी में तकनीकी इलेट्रॉनिक खराबी के कारण बस को धक्का देकर चालू किया गया। गाड़ी के स्टार्ट होते ही उक्त गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक फँस गया। व गाड़ी में एयर प्रेशर न होने की वजह से गाड़ी रुक भी नही सकी। जिस वजह से गाड़ी सड़क किनारे बने नाले में जाकर फँस कर रुक गयी। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई पुष्टि नही हुई। लोंगों का मानना है कि यदि सड़क किनारे नाला नही बना होता तो उक्त सवारी गाड़ी द्वारा कोई न कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। शाम को काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन द्वारा फंसी हुई गाड़ी को बाहर निकाला गया।