Site icon Yug Jagran

स्वतंत्रता दिवस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नमन करते हैं उन वीरों को जिन्होंने प्राणों की अपने कुर्बानी दी, 

ना कर के निज प्राणों की चिंता भारत देश को एक नई रवानी दी।

सुभाषचन्द्र, तांत्याटोपे, आज़ाद भगतसिंह ऐसे-ऐसे दीवाने थे,

बांध कफ़न सिर पर चलते थे, आज़ादी के वो ऐसे परवाने थे।

बहनें तिलक लगाती थी जिनको मांए केसरिया पहनाती थी,

स्वेत रक्त से प्रभा पर अत्तार छाई, लाल रक्त से धरा नहाती थी।

हमारी मातृभूमि से मिलता सब को ही दुलार है,इसके आंचल तले ही संसार है,

ना कभी हिंसा के आगे हम शीश झुकाए, हमें अहिंसा पर अभिमान है।

इस तिरंगे को लहराने के लिए वीरों ने जान अपनी गंवाई थी,

खूब लड़ी थी मर्दानी भी, आज़ादी की भरपूर कीमत चुकाई थी।

गर्व से तिरंगा हम लहराएंगे, हमें नशा तिंरगे की आन‌ का है,

लाज रखेंगे हम मातृभूमि की, नशा हिन्दुस्तान की शान का है।

ना तु हिन्दू है, ना मैं मुसलमान हूं, हम दोनों ही बस इन्सान है,

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब रहे मिलजुल कर बस यही अरमान हैं।

बार-बार नमन करें उन वीरों को जिन्होंने हमें आज़ाद कराया था,

गुलामी की बेड़ियों को अपने रक्त की गर्मी से पिघलाया था। 

आओ खाएं कसम तिरंगे का अपमान होने नहीं देंगे हम,

जब तक है लहू रगों में, भारत को नीलाम होने नहीं देंगे। 

खुशकिस्मत हैं हम कि हमने इस पावन धरा पर जन्म पाया है,

स्वर्ग सी धरा है ये,जहां अनेकता में भी एकता का राग गाया है।

प्रेम बजाज ©®

जगाधरी (यमुनानगर)

Exit mobile version