Yug Jagran

सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहॉ एक की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी रामकुमार का 27 वर्षीय पुत्र अनिल बाइक से शहर आ रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीहॉट गांव निवासी पुर्रा का 57 वर्षीय पुत्र अमर साइकिल से बाजार जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर सुल्तानपुर थाना घोष के तेंदुवापुर मजरे खरगुपुर गांव निवासी घूरे की 60 वर्षीय पत्नी सूरजकली मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई। वही गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी रमेश की पत्नी सीमा देवी सड़क हादसे में घायल हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहॉ इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने अमर की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया।