Site icon Yug Jagran

हमने देखा है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हमने देखा है इन्सानो को बदलते हुए,

बदलते मौसम की तरह उनके मिजाज को बदलते हुए।।

तन से जैसे लोग कपड़े बदलते है,

अलग-अलग हालात मे अलग से दिखते है।।

कभी अपने कभी पराए से लगते है,

कभी शहद घोलते है कभी जहर बोलते है।।

यह मनुष्य  रूपी संसार गहरे सागर की तरह है,

जिसमें हम गोते लगाते रहते है।।

प्रियंका पांडेय त्रिपाठी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

Exit mobile version