Site icon Yug Jagran

हमारा भारत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

 

टूटते उद्योगों की मीनार और

खिसकती सरहदों की दिवार

वहीं बंजर पड़े खेतों की मेढ़

टूटते हुए रिश्ते और फूटते हुए

बर्तन।अधनंगे तन,सूनी पड़ी

मांग,आंसुओं में भीगी चिट्ठी,

अपने देश से बेवफाई करती

हाड़ मास की मिट्टी। हम जैसों

 को तो बिल्कुल भी रास नहीं 

आती है।

धड़कता है दिल मेरा।भेज रही

हूं पैगाम हर उस सख्श के नाम

जो बिना जरूरत भी आये अपने

देश के काम। तुम तो बस इतना

कर लेना जो आये देश के काम

तुम मत खींचना उसकी टांग।गद्दार

को गद्दारी का सबक वफादारी से

सिखा देना। देश प्रेम की लौ हर

भारतीय के दिल में जला देना।

और यदि मेरी बात पसंद ना आये

तो नाराजगी में ही सही दो रोटी कम

खाना और यही दो रोटी किसी भूखे

इंसान की थाली में परसवा देना।तुम

भूख से कुछ कम खाओगे तो स्वस्थ

रहोगे और भूखा इंसान तुम्हारी दी

हुई रोटी खाकर हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

दया,धर्म और परोपकार का खेल है।

इसे कभी-कभार खेल लिया करो। 

रमा निगम वरिष्ठ साहित्यकार

 ramamedia15@gmail.com

Exit mobile version