Yug Jagran

हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य -डीएम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यदायी संस्था एलएनटी के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न कराये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य समय से पूर्ण कराएं तथा अगली बैठक में कराए गए कार्यों के प्रगति से अवगतकराए,जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि ओवरहेड टैंक, ट्रयूवेल, पाइपलाइन आदि के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन का कार्य समय से पूर्ण करायें।उन्होंने ने जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य शत-प्रतिशत समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।