Site icon Yug Jagran

होना , न होना..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

होती है नमी जब भी

मेरी आंखों में

साफ़ साफ़ दिखाई देता है

उसका गीलापन

तुम्हारी आंखों में ,

तभी से मुझे विश्वास हुआ

कि कहीं कुछ तो है

अनकहा..निशब्द..

चुपचाप..अनवरत..

सोच से भी परे..

“होने” से कहीं ज्यादा..

देख पाती हूं जिसका..”न होना” भी !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ , उत्तर प्रदेश

Exit mobile version