युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जिसे दर्द महसूस हुआ होगा
उसे शायद कभी दर्द हुआ होगा
जो किसी के दर्द में हंसा होगा
शायद उसने कभी दर्द न सहा होगा
दर्द दर्द तो दर्द दर्द है होता
जो अपना पराया है दिखाता
दर्द में भी हंसते हैं कुछ लोग
अपने दिल पर पर्दा रखते हैं लोग
तिल तिल रोज मरा करते हैं
आंसू भी आंख में सुखा लेते हैं
कब्र का हाल तो मुर्दा ही जाने
सब जाने गया है शांति में
आंसू पोंछने को हुनर चाहिए
उस हुनर को इंसानियत चाहिए
पूनम पाठक बदायूँ
