Site icon Yug Jagran

ख़ुश हो जाती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पर्वत पर बैठी माँ

वरदान दे रही

शेर पर बैठी माँ

वरदान दे रही

लाल चूनर सोहें

माँ प्यारी लग रही

सारा श्रृंगार है

माँ ख़ुश हो रही

सबकी सुनती है माँ

बिगड़ी बनाती माँ

आओ माँ को मनाएं

प्रेम से शीश झुकायें

माँ पान खिलाओ न

माँ को हलुआ खिलाओ न

आओ माँ स्तुति करें

प्रेम से गीत गाएं

नौ कन्याओं को पूजें

माँ को हम ख़ुश करें

दुश्मन को माँ पछाड़ती

दुश्मन को माँ संहारती

सब देवों की प्रिय माँ

घर घर में पूज्य माँ

नारी का अपमान करे

वह जगदम्बा को रुष्ट करे

नौ दिन की कितनी बहार है

मुझे दुर्गा माँ से बड़ी आस है

जय जय माँ जय भवानी

माँ भावों से माँ ख़ुश हो जाती

रितु शर्मा

दिल्ली 

Exit mobile version