युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फर्श से अर्श पर गर पहुँच जाओ
पर अतीत का जीवन कभी नहीं भूलना
ये अतीत तेरे जीवन की नींव है तेरा
अतीत का हमेशा ही याद रखना
बीता पल वर्तमान की सीढ़ी है
इस बात को जीवन में नहीं भूलना
बीते पल से वर्तमान है तेरा
इस बात को हमेशा ही याद रखना
कल तक तेरे साथ जो था खड़ा
अर्श पर पहुँच कर उन्हें ना भूलना
मंजिल तक पहुँचाने में था वो हमसफर
उन्हे भी जीवन में याद रखना
अर्श पर पहुँच कर जो भूल जाता है
पर अतीत का दामन साथ नहीं छुटता
जब शून्य में निहार रहा होता
अतीत परछाईं बन जेहन में है आता
अतीत से वर्तमान का गहरा नाता
अतीत दिया है मुकाम का रास्ता
रे मानव उस पल को मत भूलना
जो मुकाम का दिया है सुनहरी रास्ता
जाने अनजाने में कितने ही साथी
पल पल साये की तरह मिल जाते हैं
उनकी सहयोग व कुर्बानी मे दम पर
ये अर्श का फूल खिल जाते हैं ।
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088
