Site icon Yug Jagran

॥ कुदरत की सजा ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कुदरत क्यों बना हैवान है

मानव के लिये नहीं मेहरबान है

आँधी तुफान और दी जलजला

महामारी की है दी ये सजा

कुदरत क्यों बना हैवान है

गुस्से में क्यों ये जहान है

जरूर हुई है मानव से खता

जो दे रही है मानव को सजा

कुदरत क्यों बना हैवान है

करनी की सजा की फरमान है

इन्सान ने की है कुदरत से दगा

पा रहा है मानव इसकी अब सजा

कुदरत क्यों बना हैवान है

चारों ओर भय दहशत का विहान है

कुदरत से छेड़खानी की पा रहा है मजा

कुदरत ने दी बेवफाई की सजा

कुदरत क्यों बना हैवान है

कुदरत से मानव आज परेशान है

कुदरत से टकराने की की थी जुर्रत

आज मानव को मिली सोंचने की फुरसत

मत लो पंगा कुदरत से जनाब

चलने दो इन्हें अपने अंदाज

ना कर कुदरत से कोई दगा

माफी मांगों कुदरत से सखा

उदय किशोर साह

मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार

9546115088

Exit mobile version