युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लाख जमा कर लो धन दौलत
कुछ भी साथ तेरा ना जायेगा
खाली हाथ आया है तूँ जग में
खाली हाथ ही लौट जायेगा
कर्म किया है जग में तूँ जैसा
कर्म का फल तुम ही पायेगा
खाली हाथ आया है तूँ जग में
खाली हाथ ही लौट। जायेगा
राजा रंक हो या हो वो फकीर
नग्न अवतरण ही पाया था
खाली हाथ आया है तूँ जग में
खाली हाथ ही लौट जायेगा
विश्वविजेता सिकंदर भी जग में
आकूत धन युद्ध में कमाया था
खाली हाथ आया था वो जग में
खाली हाथ ही लौट पाया था
अहांकारी रावण की सोने की लंका
पल भर में जल खाक हाे पाया था
खाली हाथ आया था वो जग में
खाली हाथ ही लौट पाया था
मखमल की बिस्तर पर सोया था कभी
छ्ल बल से धन तूँ कमा लाया था
खाली हाथ आया है जग में तुम
खाली हाथ ही लौट जग से। जायेगा
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088
