Site icon Yug Jagran

॥ नजारा ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कैसा दिन दिखलाया भगवन
मानव जाति खो दिया ईमान
मानव मानव में ना रहा प्रेम
वक्त ने बदल दिया इन्सान

कैसा दिन दिखलाया भगवन
मानव आज बन गया बेईमान
मानव से बेहतर है जानवर
समाज में मानव खो दिया सम्मान

कैसा दिन दिखलाया भगवन
मानव क्यों बन गया हैवान
नारी की सुरक्षा भूल बैठा
अस्मत लुट रही सांसत में है प्राण

कैसा दिन दिखलाया भगवन
मानव क्योंबन गया शैतान
नहीं रहा किसी से मोहब्बत
मानव खो दिया अपना स्वाभिमान

कैसा दिन दिखलाया भगवन
मानव बन गया नादान
हर नुक्कड़ पे खड़ा है दानव
भगवन क्यों बन रहा तूँ अनजान।

उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088

Exit mobile version