Site icon Yug Jagran

॥ प्रवृति ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नाकारात्मक सोंच जब मन में छा जाता है
साकारात्मक सोंच का सूरज अस्त हाे जाता है
असुर प्रवृति तब मचाता है तांडव नाच
देव प्रवृति को छुपा जाता है

नाकारात्मक ऊर्जा जब गगन में गरजता है
साकारात्मक ऊर्जा पाताल में दब जाता है
सज्जनता की हिम्मत जवाब दे जाती
वक्त भी साथ छोड़ भाग जाता है

राक्षसी प्रवृति जब जब धरा पर आया है
जग वासी त्रस्त हो रोते हैं
कौन पहनाये गले में घंटी
अपने भी अकेले छोड़ जाते हैं

रसूखदार से जग डरता है
घमंड जब अंगड़ाई लेता है
कुविचार संग साथी बनकर
सर पे चढ़ बोल जाता है

अट्टाहस करता सड़क पर घूमता
धर्म भाव मिट जाता है
अन्यायी कटु मुस्कान में हँसता
ईमान की वजूद मिट जाता है

गलत काम गलत समय में
होने की चलन बढ़ जाता है
जहाँ सत्कर्म की मैय्यत निकल कर
इंसान शमशान में दफ़न हो जाता है

पर याद रख. अय दुनियाँ वालों
जब जब हुई है धर्म की हानि
हैं अवतरण लिया महापुरूप जग में
असुर से निजात दिला जाता है।

उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088

Exit mobile version