युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सत्यमेव जयते है नित्य कहना
जीवन में झूठा मत बनना
अंजाम की चिन्ता मत करना
सत्य की दीपक जग में जलाना
बुझने ना पाये सत्य विचार
ठोकर भरी हो चाहे तेरी राह
असत्य से समझौता कभी ना करना
रसूखदार से भी ना डरना
सत्य पथ पर निरन्तर है चलना
शूल की परवाह कभी ना करना
दुरूह हो गर पथ पे बढ़ना
फिर भी पथ पर नहीं है रूकना
मार्ग कठिन हो सत्य की राह
विचलित ना कर पाये तेरी यह चाह
असत्य के आगे कभी ना झुकना
मौत खड़ा हो फिर भी लड़ना
सत्य विजयी हुई है हर दिन
चाहे कोई हो गुजरे दिन
सत्य परेशान हो सकता है
पर पराजय कब होता है
सत्य की मंजिल अति सुहानी
इतिहास भरा है सत्य कहानी
आओ सत्य मार्ग अपनायें
सत्य का साथी खुद बन जायें।
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088
