उत्तर प्रदेशहमीरपुर

15 मई तक बंद रहेगा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हमीरपुर। कोरोना महामारी के प्रसार के रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग ने लाइसेंस संबंधी सेवाओं को रीशेड्यूल कर दिया है परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने प्रदेश के सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को 22 अप्रैल को एक पत्र जारी कर कोविड-19 महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए लाइसेंस संबंधी कार्य को रीशेड्यूल करने के आदेश दिए थे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मोहम्मद हसीब ने बताया कि परिवहन कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाओं हेतु आवेदकों द्वारा 23 अप्रैल से 1 मई तक बुक कराए गए स्लाट  को दिनांक 15 मई के पश्चात रीशेड्यूलिंग किए जाने का निर्णय लिया गया है उक्त अवधि के दौरान कार्यालय में लाइसेंस संबंधी सभी कार्य स्थगित रहेंगे उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के पत्र दिनांक 26 मार्च द्वारा ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता दिनांक 1 फरवरी 2020 के पश्चात समाप्त हो चुकी है अथवा 30 जून तक समाप्त हो जाएगी की वैधता 30 जून 2021 तक बढ़ा दी गई है। एआरटीओ प्रशासन ने शिक्षार्थी लाइसेंस ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य लाइसेंस संबंधी सेवाओं के लिए आवेदकों को 23 अप्रैल से 1 मई 2021 तक बुक कराये गए स्लाट को 15 मई के पश्चात रीशेड्यूलिंग कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button