आजमगढ़

27 राशि गोवंश व के साथ एक गिरफ्तार, ट्रक, चाकू व चापड़ भी बरामद।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कंधरापुर आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.06.2021 SSI श्री कैलाश सिंह यादव मय उ0नि0 राकेश कुमार सिंह व मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सचूना पर एक ट्रक में  कुल 20 राशि गाय, 06 राशि बछिया, 01 राशि बछड़ा व गिरफ्तार शुदा एक नफर अभियुक्त मुसम्मी रामअशीष यादव पुत्र स्व0 रामबदन निवासी कोटवा नारायणपुर थाना नरही जनपद बलिया के पास से कुल 20 राशि गाय व 06 राशि बछिया व 01 राशि बछड़ा कुल 27 राशि गोवंश की हुलिया अलग से एक पेपर पर तैयार कर उसी ट्रक से चालक की व्यवस्था करके खाना पानी व रहने की व्यवस्था हेतु श्री पारस डेरी गोशाला ग्राम आखापुर मंझरिया थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ के प्रबन्धक को दिया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 80/21 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11  पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट. बनाम अभियुक्तगण 1-राम अशीष यादव पुत्र स्व0 रामबदन यादव निवासी कोटवा नरायनपुर थाना नरहीं जनपद बलिया, 2-ट्रक नं0 UP 67AT2585 का चालक शेरू पता अज्ञात, 3- व्यापारी गुड्डू यादव पुत्र अज्ञात निवासी मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर समय 20.30 बजे घटना स्थल कस्बा कन्धरापुर यूनीयन बैंक के सामने से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button