आजमगढ़

40 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब,1 किग्रा यूरिया,250 ग्राम फिटकरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

महाराजगंज आजमगढ़ ।पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनाँक 01-06-21 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह का0 अखिलेश यादव व का0 रवीन्द्र यादव द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु चेकिंग करते हुए बेकारु चौक कस्बा महराजगंज में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली ग्राम दशराजपट्टी में जत्तन कहार के पोखरे के पास प्रेम कुमार सिंह उर्फ कुल्लू की मंडई मे 02 व्यक्ति दुर्गा सिंह उर्फ मुलायम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह व आशुतोष सिंह उर्फ आशू पुत्र प्रेम कुमार सिंह उर्फ कुल्लू निवासीगण दशराजपट्टी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 20-20 लीटर के जरिकेनों में अवैध अपमिश्रित शराब लेकर बेचने हेतु ग्राहको का इन्तजार कर रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर एक व्यक्ति दुर्गा सिंह उर्फ मुलायम सिंह उर्फ बब्लु सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह साकिन दशराजपट्टी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को समय 20.40 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके ले 40 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब ,1 क्रिग्रा यूरिया तथा 250 ग्राम फिटकरी बरामद हुआ । फरार अभियुक्त का नाम पता पुछने पर आशुतोष सिंह उर्फ आशु सिंह पुत्र प्रेम कुमार सिंह उर्फ कुल्लू निवासी दशराजपट्टी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । बरामद शराब के सम्बन्ध में पुछने पर बताया कि मै और आशुतोष सिंह मिलकर यह कारोबार करते है । शराब की तिव्रता बढाने के लिए हम लोग शराब में यूरिया और फिटकरी मिला देते है जिससे शराब की तीव्रता बढ जाती है और साथ ही साथ विक्री भी बढ जाती है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165/21 धारा 272, 273 भादवि व 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त  का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button