कला-साहित्य

ऋतुराज का स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आया बसंत सुखद अलबेला

भाया मन को बहुत

ऋतुराज अकेला

धरती ने ओढ़ ली

चादर हरी-भरी

ओस की मणियों का

चहुँ ओर लगा मेला

श्यामल भूतल पर

झुक गया गगन

रोमांचित सी वसुधा से

नभ का हो रहा मिलन

मंडराती है रंग बिरंगे

फूलों पर तितलियां

मकरंद पी भंवरे

भी हो रहे मगन

वन उपवन सब

महक रहे हैं

पल-पल वसुधा

लिबास बदलती

कहीं  सरसों  की

चुनर है पीली पीली

अलसी की छीट

पड़ी है नीली नीली

और कहीं है सोने

सी सुनहरी बाली

नए-नए परिधान

पहनकर  फल फूलों से

सज संवरकर स्वागत कर रही

ऋतुराज का धरती

नव यौवन पर इठलाकर 

आया बसंत सुखद अलबेला,

आया बसंत सुखद अलबेला।

वंदना यादव ,चित्रकूट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button