कला-साहित्य

कविता के संदर्भ में

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सुरसरि सम कविता बहे,

सुखद तभी रसधार।

मानव का कल्याण हो,

बने यही आधार।।01।।

कविता मन की बात है,

मीठी है रसधार।

दिल को दिल से जोड़ती,

और बढ़ाती प्यार।।02।।

कविता में जब डूबते ,

पाते हैं आनंद।

गीत ग़ज़ल रस में भरे ,

बरसाते मकरंद।।03।।

कविता है मनमोहिनी, 

सुंदर इसके रूप।

भावों की सरिता बहे,

शब्द बने जब भूप।।04।।

मानवता इसमें बसे,

कविता की पहचान।

सुख -दुख दोनों ही लिखें,

तब ही सच्ची मान।।05।।

कविता दिल के भाव हैं,

लिखते सब दिन-रात।

कम शब्दों में यह कहे,

वीनू दिल की बात।।06।।

वीनू शर्मा

जयपुर राजस्थान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button