कला-साहित्य
रास्ते

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
रास्ते, जो कभी समाप्त नहीं होते हैं ।
यह मैं, तुम और सभी जानते हैं ।।
भूलकर अतीत नव पथ पर चलना पड़ता है ।
उत्थान के लिए कठिनाइयों से लड़ना पड़ता है ।।
रास्ते के पश्चात रास्ते, कई नए रास्ते ।
जिंदगी में खुलते हैं, विकास के वास्ते ।।
छोटा मरीच जीवन में उजाला ला सकता है ।
पथ आपको मंजिल पर पहुंचा और भटका सकता है ।।
रास्ते निर्भर करते हैं, चलने का तरीका ।
हम पर निर्भर है, उद्धार – उत्थान आदि का सलीका ।।
पाते हैं, जो मंजिल संघर्षों की पथ पर चलकर ।
मरीच उनके जीवन का तम मिटाती स्वयं जलकर ।।
स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित रचना
महेन्द्र कुमार मध्देशिया
पता: गाँव – सलहन्तपुर, पोस्ट – ककरहवॉ बाजार, जनपद – सिध्दार्थनगर ~ 272206 (उत्तर प्रदेश)
सम्पर्क : (+91) 7266021791




