कला-साहित्य
अपनापन..
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बस की खिड़की से झांकते हुए
बड़ा अच्छा लगता है
जब भी देखती हूं
वो दौड़ते-भागते अनगिनत पेड़..
संग-संग पीछा करता हुआ वृहद आकाश..
वो सब कुछ..एक के संग एक !!
लौटते वक्त
न पेड़ याद रहते हैं,,न ही वो आकाश..
याद रहता है तो बस
उनका यूं फिक्रमंद होना
किसी अपने के लिए ,
शायद इसीलिए गुज़र जाते हैं
इतनी जल्दबाजी में !!
पर कमरे की खिड़की से
जब भी देखती हूं ,
एक चिड़िया ,
लौटने लगता है स्मृतियों में
एक ठहराव
एक-एक पेड़,,हरे-भरे जंगल,,
और आकाश का अपनापन !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ, उत्तर प्रदेश




