कला-साहित्य

पिता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वो मन कितना स्वतंत्र होता होगा
जिसे मिलता होगा साथ पिता का
धरती पर हम पैर जमा लें
पर उड़ान भरने के लिए
जरूरत है आसमान की
स्वच्छंद पंखों को फैलाकर
हौसला भरने वाला पिता
आसमान सदृश ही तो होते होंगे
मेरी धुंधली यादों में
तस्वीर ज्यादा नहीं है मेरे पिता की
नहीं मैंने चखा है
पिता के प्रेम का स्वाद अधिक
पर महसूस करती हूँ
या चाहकर भी कर नहीं पाती
कि एक प्यार करनेवाले पिता का
सिर पर छाया हो
उस बेटी को कैसा लगता होगा…
जैसे अमृत की वर्षा हो
उसके एक बूंद से हम जी उठते हैं
ठीक वैसे ही
एक दृश्य होता है अमृत के समान
जब मेरी वेदा अपने पिता के
सानिध्य में होती है
दोनों पिता पुत्री का लाड़ प्यार
मैं पलकों में ऐसे सँजोती हूँ
जैसे जौहरी शायद हीरे को
मैं ईश्वर से मांगती हूँ
अपनी बेटी के लिए
और हर बेटी के लिए
उसके पिता का साथ
सदा सदा के लिए।

— चंचल सिंह साक्षी
सीतामढ़ी बिहार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button