गाजीपुर

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनिहारी (गाजीपुर) : स्थानिय क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंजीतपुर के प्रांगण से बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। ग्राम प्रधान संजय यादव ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों को बच्चों का स्कूलो में नामांकन कराने लिए प्रेरित किया। परिषदीय विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर परिषदीय विद्यालयों के बच्चे हाथों में नारे लिखे ‘आधी रोटी खायेंगे, पढ़ने जरुर जायेंगे,नारे लगा रहे थे।इसमें शिक्षक भी बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए कदमताल करते रहे। रैली में शामिल बच्चे कई गांवों का भ्रमण किए। पढ़ाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे के नारे से परिलक्षित हो रही थी।बच्चे पूरे रौ में नजर आ रहे थे। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव के सभी पुरवों से होते हुए पुन: स्कूल पर लौटी। ग्राम प्रधान संजय यादव ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों को बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। परिषदीय स्कूलों में छह से 14 वर्ष के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर परिषदीय विद्यालयों के साथ प्राइवेट विद्यालयों के बच्चे हाथों ने नारे लिखे ‘आधी रोटी खायेंगे, पढ़ने जरूर जायेगे’, ‘नारी को भी पढ़ना है, देश को आगे बढ़ाना है’ आदि नारे लगा रहे थे। प्रधान संजय यादव ने कहा कि शिक्षा हमें योग्य नागरिक बनाती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने बच्चों खासकर लड़कियों को स्कूल जरूर पढ़ने भेजें। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की मंशा है कि हर लड़का लड़की स्कूल पढ़ने जरूर जाय। इसी लिए सरकार कक्षा आठ तक की लड़कियों, लड़कों को मुफ्त शिक्षा के साथ उनको मिड डे मील, नि:शुल्क पुस्तकें, बैग, ड्रेस, जूता मौजा आदि सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को पढ़ने जरूर भेजें। प्राथमिक शिक्षा के बाद उनको उच्च शिक्षा भी दें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार,व सहायक अध्यापक महेंद्र प्रताप,ऋचा गुप्ता,तथा अनुदेशक किरन यादव,कंचन भारती,रश्मि श्रीवास्तव,आदि रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button