फतेहपुर

समारोह में शामिल होने गए पति पत्नी को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

खागा पुलिस को शिकायती पत्र देने के बावजूद भी आज तक नहीं हुई कार्रवाई -पीड़ित का आरोप

फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवान निवासी संगीता देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पीड़ित अनुसूचित जाति का है वही दिनांक 13 अप्रैल को मोहल्ले के रहने वाले शिव भवन रैदास के यहां दही भात का कार्यक्रम था जिसमें पीड़िता के घर का भी निमंत्रण था इसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए मेरे पति दुर्गा प्रसाद उर्फ ललाई पुत्र गजोधर रात्रि में गए हुए थे तभी वहां पर दरवाजे के पास खुशी का जश्न मना रहे लोग नाच रहे थे।

जिसमें पीड़िता के पति को दुर्गेश और को भैया जी का बड़ा भाई अपने मोटरसाइकिल से चलाते हुए टक्कर मार दिया जिसमें मेरे पति गिर गए उसके बाद मेरे पति से कहासुनी होने लगी उसके बाद मेरे पति से कहा कि अभी मैं तुझको बताता हूं मेरे पति जब घर पर वापस आए तो गाली गलौज करते हुए सुमित सिंह लल्लू प्रसाद दुर्गेश सिंह का बड़ा भाई अपने साथ अन्य लोगों को लेकर पीड़ित के दरवाजे पर गाली गलौज करने लगा वही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि जान से मार डालो जो कुछ होगा देखा जाएगा उसके बाद पीड़िता के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर पीड़िता के पति को लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से बुरी तरह मारपीट करने लगे।

पीड़िता व उसके बच्चे बीच बचाव कर रहे थे तो उनको भी धमकी दे रहे थे कि आज तो छोड़ दिया है यदि इसके शिकायत कहीं की तो तुम्हें व तेरे पति को जान से मार देंगे पीड़िता ने उसके बाद 112 नंबर को फोन किया 112नंबर मौके पर पुलिस पहुंची वो लोग मौके पर भाग गए वहीं पीड़िता ने बताया कि खागा थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की फरियाद लगाते हुए उपरोक्त दबंगों के प्रति कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button