कला-साहित्य

“मुसाफिर हूं…!”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

थका हारा मुसाफिर हूं..!

घड़ी दो घड़ी आराम चाहता हूं ।

ऐ कुदरत तेरे आगोश में…!

थोड़ा सा विश्राम चाहता हूं ।

दीवाना खुदा का बन जाऊं…!

तहरीर ए तहजीब नाम चाहता हूं ।

फुर्सत के पल दो पल में…!

इश्क ए रुसवाई का

लिखना कलाम चाहता हूं ।

हुस्न इबादत तो बहुत हुआ…!

कुछ अल्फाज़

खुदा के नाम चाहता हूं ।

फूलों को इत्र पर गुमान बहुत है…!

मैं भी परिंदों की काफिले

बेलगाम चाहता हूं ।

लहजे को ज़रा देख

जवां है कि नहीं…!

जिंदगी से कह दे

जीना खुलेआम चाहता हूं ।

थका हारा मुसाफिर हूं…!

घड़ी दो घड़ी आराम चाहता हूं ।।

स्वरचित एवं मौलिक

मनोज शाह ‘मानस’

manoj22shah@gmail.com

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button