बहराइच

राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु बैठक सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई 2022 को आयोजित होना है जिसका अधिक से अधिक लाभ जनता को दिये जाने व इसकी सफलता हेतु माननीय तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, लोक अदालत, बहराइच सुरजन सिंह की अध्यक्षता मे 21 अपै्रल 2022 को मीटिंग हाल, सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में सिओ सिटी एवं समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एंव अन्य के साथ बैठक करतेे हुये उन्हें निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाये।

साथ ही समस्त अधिकारियों से पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किये जाने की अपेक्षा की गयी। श्रीमती शिखा यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा यह भी निर्देषित किया गया कि समस्त अधिकारी लोक अदालत के दिन कोविड से बचाव तथा भीड़ एकत्रित होने से रोकने का विषेश ध्यान रखे।

इस बैठक में समस्त अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने में आ रही बाधाओं के बारे में पूछा गया तथा इस संबंध में उनके सुझाव भी लिये गये। बैठक में सिओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, कैसरगंज शिवप्रसाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नतप्रताप सिंह, एस0डी0ओ0 विद्युत विनय कुमार सहित अन्य विभागों से आये अधिकारीगण उपस्थित रहेे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button