केरल टीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द भरें फॉर्म

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
केरल टीईटी 2021 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। जो उम्मीदवार केरल टीईटी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। केरल परीक्षा भवन ने टीईटी परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई 2021 निर्धारित की है।
हालांकि इसके पहले केरल टीईटी 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई थी और फीस जमा करने की लास्ट डेट 07 मई 2021 थी। जिसे बढ़ाकर बाद में 23 मई कर दिया गया था। अभी तक केरल परीक्षा भवन ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है और न ही एडमिट कार्ड संबंधित कोई सूचना जारी की है।
Kerala TET 2021: ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट करें।
इसके बाद New Registration लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुल जाएगा।
अपना रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए अपना अकाउंट लॉगिन करें।
मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन फीस जमा करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवार आवेदन व परीक्षा संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।




