जोशुआ कोहेन, दिवंगत विनफ्रेड रेम्बर्ट पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
न्यूयॉर्क : जोशुआ कोहेन के ‘द नेतन्याहूज’ को उपन्यास श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपन्यास इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पिता के बेनजन नेतन्याहू के जीवन पर आधारित है। बेनजन नेतान्याहू का 2012 में निधन हो गया था। वह एक मध्ययुगीन इतिहासकार और घोर राष्ट्रवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने डेनवर विश्वविद्यालय और कॉर्नेल विश्वविद्यालय सहित कई अमेरिकी स्कूलों में अध्यापन कार्य किया।
शेक्सपियर के ‘हैमलेट’ से प्रेरित जेम्स इजेम्स के ‘फैट हैम’ को ‘ड्रामा’ की श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रावेन चेकन को ‘वॉयसलेस मास’ के लिए संगीत की श्रेणी में पुरस्कार मिला। दिवंगत अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार विनफ्रेड रेम्बर्ट को ‘चेजिंग मी टू माई ग्रेवरू एन आर्टिस्ट्स मेमॉयर ऑफ द जिम क्रो साउथ’ के लिए ‘बायोग्राफी’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। एंड्रिया इलियट की ‘इन्विजिबल चाइल्ड रू पॉवर्टी, सर्वाइवल एंड एमपी य होप इन एन अमेरिकन सिटी’ को ‘जनरल नॉनफिक्शन’ श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार मिला। इतिहास की श्रेणी में ‘कवर्ड विद नाइटरू ए स्टोरी ऑफ मदर एंड इंडिजीनस जस्टिस इन अर्ली अमेरिका’ के लिए निकोल यूस्टैस और ‘क्यूबा रू एन अमेरिकन हिस्ट्री’ के लिए एडा फेरर को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘फ्रैंक सॉनेट्स’ के लिए कवयित्री डियाने सिअस को कविता की श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया।




