कला-साहित्य

पिता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पिता में मुझे अपना असली सुपर हीरो नज़र आया है।

कितनी भी तकलीफ हो दिल मे

पर उन्होंने हमेशा मुस्कुराया है।

अपने हर दर्द को हमेशा खुद ने छिपाया है।

अपने हर सपने को उन्होंने जिम्मेदारियों तले दबाया हैं।

पिता ही है वो अपनी बेटी की शादी में लाखों खर्च कर के भी

पुराने कपड़ो में नज़र आया है।

बेफिक्र हो जाते है सब हर मुश्किल में

क्योंकि रहता उन सब पर पिता का साया है।

मस्जिद , मंदिर में नही मैने तो  अपने पिता में खुदा पाया है।

पढ़ लू मैं चाहे सारे जहां की किताबें फिर भी

जितना भी लिखूं पिता की तारीफ में

अल्फ़ाज़ों को मैंने कम ही पाया है।

Surya kant meena (aaditya)

Kotputli, district- jaipur, (rajasthan)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button