दुनिया का सबसे आसान काम
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
दुनिया का सबसे आसान काम है दूसरे को ज्ञान देना, शिक्षा देना किसी की कमी निकालना, चाहे खुद में सौ कमियां हो।
अगर किसी का गलती से कोई काम बिगड़ जाता है ,वह जिंदगी में एक बार असफल हो जाता है तो उसको तमाम रिश्तेदार अड़ोसी पड़ोसी उसकी कमियां गिनवाने आ जाते हैं।
अरे वह काम में असफल हुआ है कोई बात नहीं उसने कुछ तजुर्बा तो लिया है वह अपनी गलतियों से खुद सीख जाएगा
क्या कभी तुमने वह काम करके देखा है या उसकी परिस्थितियों में खुद को जी कर देखा है। सिर्फ आप उसको बात बनाने के लिए आ जाते हो।
दुनिया में लोग सिर्फ सामने वाले की कमियां ही देखते हैं। क्योंकि इस दुनिया में सबसे आसान काम है दूसरों की अवगुण ढूंढना और सबसे मुश्किल काम है किसी की अच्छाइयां देखना है अगर मैं आपसे कहूं कि आप अपने प्रिय व्यक्ति की 10 अच्छाइयां और बुराइयां बताइए तो आपको अच्छा ही ढूंढने में तो बहुत वक्त लगेगा बुराइयां तो आप बिना कुछ क्षण गवाएं।और वह लोग अच्छे से करते हैं
अगर आप प्रगतिशील हो प्रगति कर रहे हो तो भी आप लोगों की निगाहों में खटक ते हो और अगर आप किसी कारणवश अपने कार्य में सफल हो गए हो तो भी लोग आपकी टांग खिंचाई करते हैं। लोग आपको यह कहने से नहीं मानते कि आपको काम करने का ढंग नहीं आता आपको जीवन जीने का सलीका नहीं आता।
माना कि आपकी जिंदगी सुचारू रूप से चल रही है पर सबकी जिंदगी ऐसी नहीं होती हर एक की जिंदगी में हर अलग-अलग तरह के उतार चढ़ाव आते रहते हैं जिसका उसको सामना करना होता है आप मेरी इस बात से तो सहमत होंगे।
सबके जीवन में अनेकों समस्याएं आती हैं। पर क्या हर समस्या का हल मिल जाता है नहीं मिलता संघर्षों के बाद ही उस समस्या का हल मिलता है। कहना सरल होता है पर जब खुद पर बीती है तब समझ आता है कि जिंदगी क्या है?
सामने से किसी को उपदेश देना बहुत आसान काम है
जब वही संघर्ष खुद को करने पड़ते हैं तब दूसरे को ज्ञान देना समझ आता है कि वह किन परिस्थितियों से गुजरा होगा।
आपको अपने जीवन में भांति भांति के लोग मिल जाएंगे कुछ तो आपसे बहुत अधिक अनुराग रखेंगे और कुछ आपको सिर्फ उपदेश देने का ही काम करेंगे, आपको कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिलेगा जो आपका सही मार्गदर्शन करें।
जो आपके साथ हर मुसीबत में खड़ा हो बस यह दुनिया सिर्फ बात बनाने को ही होती है अगर आपकी साड़ी में आग लगी है तो आपको खुद ही बुझाने पड़ेगी लोग तो आपको उस समय भी उपदेश देने आ जाएंगे।
जब आपके जीवन में विषम परिस्थितियां आती हैं आपको कोई मार्ग नहीं सोचता आप किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाते हैं ।
तब भी लोग आपको उपदेश देने आ जाते हैं उन्हें तो सिर्फ अपना ज्ञान देने से मतलब है चाहे खुद उनके साथ वही परेशानी चल रही है पर वह आपको ज्ञान जरूर देंगे।
अपने आसपास आपको ऐसे ज्ञान देने वाले बहुत मिल जाएंगे जब आपकी नैया डोलती है चाहे आप उनसे राय मांगे या ना मांगे बिना मांगे भी वह अपना ज्ञान जरूर देंगे
शायद इस दुनिया में सबसे सस्ता ज्ञान ही है जो आप बिना मांगे भी किसी को देने के लिए तत्पर रहते हैं।
आजकल मनुष्य तो खुद को सबसे ज्ञानी मानता है उसको किसी के विचारों की किसी से कुछ सीखने की आवश्यकता ही नहीं लगती उसको तो यह लगता है कि उसके अनुभव खुद उसके लिए सबसे ज्यादा हैं वह जो भी काम करेगा सही करेगा और बाकी सब लोगों को तो कुछ करना ही नहीं आता ना ही उनमें कोई समझ है ना ही उन्होंने दुनिया देखी है बस उनको तो यह बोलने से काम है कि आपको पता क्या है।
किसी ने सही कहा है
पर उपदेश कुशल बहुतेरे जे न आचरही
ते नर न घनेरे।
जिस नाविक की नाव समुद्र की लहरों में फसी होती है
उसको पता होता है कि उसको कितना जोर लगाना है किनारे खड़ा व्यक्तित्व सिर्फ चिल्लाता है तुम इसदिशा नाव का चप्पू चलाओ।
क्योंकि उसको दूसरे का काम आसान दिख रहा होता है।
आप बताइए दूसरों के उपदेशों से क्या किसी का भला हो पाया है। सब अपने अपने परेशानी खुद अच्छे से जानते हैं दुनिया तो सिर्फ बातों का ही खाती है क्या किसी के उपदेश देने से किसी की समस्या का हल हुआ है।
किसी की झूठी हमदर्दी से क्या किसी का घर चल पाया है नहीं ना।
यह वक्त की ही बात होती है की चतुर आदमी भी मूर्ख बन जाता है और मूर्ख चतुर बन जाता है कोई यहां बातों की खाता है और यहां कोई कर्म की खाता है।
जिनकी कथनी और करनी अलग लोगों उनसे क्या कुछ उम्मीद की जा सकती है नहीं यह दुनिया तो उपदेश देने को ही है।
तेरे मुंह पर तेरी सी मेरे मुंह पर मेरी सी कहती है यह दुनिया
इनकी बातों में ना आना अपनी अकल लगाना तुम
ठोस धरातल पर जब उतरो,
खुद उन एहसासों से गुजरो।
कैसे हैं हालात किसी के,
तुम तो बस भाषण दे निकलो।
हर मनुष्य अपनी गलतियों से सीखता है और वह आगे जीवन में बढ़ने का प्रयत्न करता है तो क्यों ना हम आज से सामने वाले को बिना मांगे अपना ज्ञान देना बंद कर दें
अगर सामने वाला आपसे आपकी सलाह मांगता है तो आप उसको सलाह दीजिए अगर वह सलाह लेने के बाद भी आपकी बात नहीं मानता तो मलाल मत कीजिए।
पर यह बात तो जीवन से निकाल ही दीजिए बेकार में ज्ञान बांटने की आदत छोड़ दीजिए तभी आप सही ढंग से जिंदगी जी पाएंगे माना कि आपके पास अनुभव है आप उन्हें अवश्य दीजिए पर जब कोई मांगे तब।
मुझे आशा है आप मेरी बातों से कुछ तो सहमत होंगे।अगर उसको देनी है तो उसके बुरे क्षणों में सांत्वना दीजिए उसका हाथ थामिए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दीजिए आपके दो प्यार भरी बोल उसको एक नई उमंग से भर देंगे और उसका जीवन सुखमय कर देंगे।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा




