कला-साहित्य

ग़ज़ल : ज़मीं को होड़ हो जिनको वो रेगिस्तान लेते हैं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इनायत उस खुदा की है कि हम पहचान लेते है,

कहाँ गद्दार बसते है वो मिट्टी जान लेते है ।

लहू बहता जहाँ हर ज़िंदगी का सर कलम होता,

जनावर वो बशर होता जो निश्छल जान लेते है।

अज़ल तलवार रखते है रक़ीबों से बचाने हम  ,

नहीं चुनते कोई पत्थर हीरो की ख़ान लेते है ।

खुदा के दिल में भारत है ज़मीं की शान है इंसां

अगर दुश्मन उठा ले आँख तोपें तान लेते है ।

वो हिंदुस्तान में रहता जिन्हें दिल से मुहब्बत हो,

ज़मीं की होड़ हो जिनको वो रेगिस्तान लेते हैं ।

हमी यूँ खो गये इतना मुहब्बत यादों में तेरी,

मुहब्बत को ही हम अपना पता अब मान लेते है ।

प्रज्ञा देवले✍

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button