खाना-खजाना

मेहमानों के लिए बनाएं टेस्टी सूजी मंचूरियन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

घर पर अगर मेहमान आ जाएं तो महिलाओं को खाना बनाने की चिंता हो जाती है। रोज एक तरह की सब्जी और दाल खाकर हर कोई बोर हो जाता है। आप इस बार मेहमानों के लिए टेस्टी सूजी मंचूरियन बना सकते हैं। बाजार जैसा स्वाद आप घर पर ही मंचूरियन बनाकर ले सकते हैं। आप मेहमानों को सर्व को सूजी मंचूरियन सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में…

सामग्री

सूजी – 2 कप

प्याज – 2 (कटा हुआ)

शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)

लाल मिर्च – 1/2 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

तेल – 4 बड़े चम्मच

नमक – स्वादअनुसार

टोमेटो सॉस – 1/2 चम्मच

शेजवान चटनी – 1/2 चम्मच

अरारोट – 1 चम्मच

काली मिर्च – 2

लहसुन – 2

हरी मिर्च – 1

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें शिमला मिर्च और प्याज डालकर भूनें।

2. दोनों चीजों को थोड़ा सा पकने दें और फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाएं।

3. मिश्रण को अच्छे से पकाएं और फिर इसमें बाकी चीजें मिलाएं।

4. इसमें शेजवान सॉस, टोमेटो सॉस और अरारोट मिलाएं।

5. फिर कढ़ाई में सूजी डालकर अच्छे से भून लें।

5. सूजी में थोड़ा सा पानी डालें और मिक्स कर लें।

6. एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के बाद इसमें सब्जियों से तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें।

7. तैयार किए हुए मिश्रण से बॉल्स तैयार कर लें।

8. कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें बॉल्स डालकर फ्राई कर लें ।

9. बॉल्स जैसे ब्राउन होने लगे तो उसे किसी प्लेट में निकाल लें।

10. आपके सूजी मंचूरियन बनकर तैयार है। सॉस के साथ सर्व करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button