कला-साहित्य

वारिधर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

किसकी विरह में वारिधर  फट पड़ा,

क्यों चुपके से सारी रात वो रोता रहा,

अवनी का प्रेम भी कुछ कम ना था,

आगोश में उसके बादल भी लिपटा रहा|

ना जाने वह कौन सा वियोग था,

अवनी बादल का मिलन एक संयोग था,

निशा भी नैनभर मूक देखती रही,

या इस मिलन का खामोशी से सहयोग था|

साक्ष्य है यह धरा और पल्लवित पुष्प,

जो कल तक थी बेजान और शुष्क,

मन मयूर करने लगा है नर्तन,

पुलकित द्रुम  दल उल्लास से युक्त|

उर  के पीर दृग के नीर बह गए,

मंद पवन सहला के कुछ कह गए,

इंद्रधनुषी आवरण से रंगी धरा,

बादल के निशाँ जमीन पर रह गए|

✍✍✍✍✍✍

सविता सिंह मीरा 

 झारखंड जमशेदपुर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button