कला-साहित्य
माली (उल्लाला छंद )
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शिक्षक माली जानिए, शिष्य फूल समान हैं |
मिले ज्ञान का प्यार जब, सुरभित ये उद्यान है ||
शिक्षक शुभ अवतार है, जानिए इनको प्राणी |
भरते ज्ञान अपार है, सरस मुख मधुरम वाणी ||
माली वो संसार का, सब डाली के फूल है |
सारे जग के नाथ वो, वो पहाड़ हम धूल है ||
हवा बिखेरे पात जब, मनुज का जीवन चलता |
करे कृपा जब ईश है तभी मिले है सफलता ||
माली देता साथ जब,सुखद मिले परिणाम सब |
भजना उस दातार को,जपना सुबहो शाम अब ||
मन वचन और कर्म से, करना कर्म महान सब |
शीश चरण रख भाव से,ईश्वर तुम्हें प्रणाम अब ||
__________________________
कवयित्री
कल्पना भदौरिया “स्वप्निल “
लखनऊ
उत्तरप्रदेश




