कला-साहित्य

जगन्नाथ जी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मेरे देव जगन्नाथ,रथ पर आओ मेरे ग्राम,

तेरी पुजारिन माँगे आशीष सुबह-शाम।

संग बहन सुभद्रा को भी लाना,

बलदेव दाऊ का प्यार है पाना।

तुम बिन कहाँ इस जोगन को आराम,

तेरी पुजारिन माँगे आशीष सुबह-शाम।

सब धाम से बढ़कर पूरी धाम,

भ्रमण को निकले प्रभु,सुभद्रा,बलराम।

मौसी के गृह गुंडिचा में किया विश्राम,

तेरी पुजारिन माँगे आशीष सुबह-शाम।

12 दिनों की रथ यात्रा होती है निराली,

काष्ठ निर्मित मूरत लगती अति प्यारी।

निज कर लगाकर जाऊँ मैं पुरधाम,

तेरी पुजारिन माँगे आशीष सुबह-शाम।

पीछे नन्दीघोष,मध्य पद्द्म,तालध्वज पर बलराम,

द्वापर अवतारा कर्म पूजा अभिराम।

मोहिनी मुरतिया निहारूँ घनश्याम,

तेरी पुजारिन माँगे आशीष सुबह-शाम।

सारथी बन भवसागर पार लगाओ,

मुझ मूढ़ को ज्ञान का पाठ पढ़ाओ।

तुमसे ही मेरी पूजा,तुम हीं चारों धाम,

तेरी पुजारिन माँगे आशीष सुबह-शाम।

                    रीमा सिन्हा

               लखनऊ-उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button