सीतापुर

सरदार बल्लम भाई पटेल इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर । जनपद सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के गोडैचा चौराहे पर स्थित  सरदार बल्लम भाई पटेल इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। और वही सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान गोडैचा चौराहा महमूदाबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदेश तथा जनपद में अच्छे अंक अर्जित कर स्थान बनाने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी. पी सिंह (पूर्व मुख्य विकास अधिकारी) विशिष्ट अतिथि राम सिंह सचान (पूर्व महानिदेशक युवा कल्याण) कार्यक्रमाध्यक्ष डी.पी. चौधरी (पूर्व डीआईजी). मुकेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख महमूदाबाद) तथा प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के प्रबंधक ओम प्रकाश वर्मा समेत तमाम अभिभावक उपस्थित रहे। मैनेजर पूर्व सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। और उन्होंने कहा कि जो शिक्षित विकसित महमूदाबाद का सपना हमने देखा था। उसे साकार करने के लिए हम हर समय तैयार है। और उनके आलावा प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, उत्कर्ष सिंह वर्मा के द्वारा भी मेहमानों व अभिभावकों का सम्मानित किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button