कला-साहित्य

अपना घर (हाइकु)

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अपना घर

जहाँ सुकून मिलता

मिटे थकान

देवलोक सा

अपना घर बनता

जहां प्रेम हो

सामंजस्य से

रिश्तों की माला में

मनके गुँथे

बैर भाव नहीं

एक दुजे में प्रेम

रहता सदा

खुशी संग में

मिलकर मनाते

मुस्कान एक

दुःख जब भी

ग़म को बाँट लेते

अपने जो भी

रहते हैं संग

अपने घर में वो

अधिकार से

  स्वरचित एवं मौलिक रचना

   डॉ0 अनुराधा प्रियदर्शिनी

   प्रयागराज उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button