कला-साहित्य

अनंत की खोज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

प्रेम में डूब जाना ही अमरता की कहानी है

डूबकर एक होजाना परम दर्शन निशानी है

धोए अश्रु से चक्षु सुदर्शन  झलक पाने को

खो गया याद में तेरी अरे  कैसी दिवानी है

निकला ढूंढ़ने तुझको घने जंगल  पहाड़ों में

झाड़ी कभी बगिया कभी नदके किनारों में

खूब खोजा नहीं पाया जियें किसके सहारे में

बता दे तूं पता मुझको सफल हों पास आने में

खेल खिलोने के चक्कर में खोया  बाल जवानी

मन मंदिर बैठा अनंत क्यों भटक  रहा तूं प्राणी

भ्रमित जाल माया की उलझन मतकर तूं नादानी

समय शेष है ध्यान लगाले हंसते पार करे वैतरनी

बच्चूलाल दीक्षित 

ग्वालियर 8349160755

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button