कला-साहित्य

बारिश के दिन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सुन ये बारिश कि बूंदो

जरा जोरो से तो बरसो

दिल धड़के इतना गरजो

हवा से ना तुम घबराओ

फुल, पौधे भी खिल उठे

तुमसे न वो कभी यु रुठे

उन्हें हसाना तुम्हारा काम

लगने दो ये बारिश मौसम

बिजली ऐसी जोरो कि कड़के

रह रह कर आकाश में चमके

बहती नदिया भी तुझे पुकारे

ना सिर्फ आना दिखे फुवारे

चारो तरफ हो हरियाली

हात में चाय कि प्याली

बेठ कर खिड़की के पास

गुनगुनाउ में कुछ खास

भीग जाऊ में भी थोड़ा

हवा लेती हे आड़ा मोडा

कितना सुंदर लगे नजारा

मानो उसका मुझपर पहारा

कु, कविता चव्हाण, जलगांव, महाराष्ट्र 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button