कला-साहित्य

एक न एक दिन..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सुदूर.. बचे-खुचे जंगलों में

एक चिड़िया कर रही है प्रार्थना ,

कि एक न एक दिन

विज्ञान की किताबें पढ़ते हुए

तुम जरूर महसूस करोगे

कविताओं की कमी ,

तब सारे कवि पूर्वज मिलकर

सिखलाएंगे तुम्हें

विज्ञान की परिभाषाएं !!

कि एक न एक दिन

मोबाइल, इंटरनेट..सब रुख कर जाएंगें

जंगलों की ओर ,

कंक्रीट के घरों में फिर उगेगी दूब..

फिर उड़ेगीं तितलियां इतराती हुई..

पतंगें फिर दिखेंगीं सातवे आसमानों पर..

बतियाएंगीं चिड़ियां सारा दिन फिर पेड़ों पर..

बच्चे फिर खेलेंगे कागज़ की नावों से..

कि एक न एक दिन

हां, एक न एक दिन

घोंसले में आएंगीं सभी चिड़ियां फिर से

प्रार्थना करने के लिए !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

उत्तर प्रदेश , मेरठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button